यूक्रेन संकट
मास्को ने डोनबास के लोगों को, खास तौर पर रूसी बोलनेवाली आबादी को, कीव के नित्य हमलों से बचाने के लिए फरवरी 2022 को विशेष सैन्य अभियान शुरू किया था।

रूसी सेना ने यूक्रेन के सुमी क्षेत्र के कोंद्रातोवका गांव पर स्थापित किया नियंत्रण: रक्षा मंत्रालय

विशेष सैन्य अभियान के बारे में नई जानकारी साझा करते हुए रूसी रक्षा मंत्रालय ने बुधवार को बताया कि रूस की सेना ने यूक्रेन के सुमी क्षेत्र में स्थित कोंद्रातोवका गांव पर नियंत्रण स्थापित कर लिया है।
Sputnik
मंत्रालय ने एक बयान में कहा, "सक्रिय कार्यों के परिणामस्वरूप सेवेर बैटलग्रुप की इकाइयों ने सुमी क्षेत्र में स्थित कोंद्रातोवका बस्ती को मुक्त करा लिया है।"

मंत्रालय ने यह भी बताया कि रूसी बलों ने डोनेत्स्क पीपुल्स रिपब्लिक में स्थित रेडकोडुब गांव पर भी नियंत्रण स्थापित कर लिया है।

रूसी रक्षा मंत्रालय ने साथ ही कहा कि विशेष सैन्य अभियान के क्षेत्र में यूक्रेन को लगभग 1,475 सैनिकों से हाथ धोना पड़ा।

मंत्रालय ने बताया, "सेवेर बैटलग्रुप की ज़िम्मेदारी वाले क्षेत्र में यूक्रेनी सशस्त्र बलों के 230 से अधिक सैनिक मारे गए या घायल हुए। ज़ापद बैटलग्रुप के क्षेत्र में यह संख्या लगभग 220 रही, यूग बैटलग्रुप में करीब 250, सेंटर बैटलग्रुप में लगभग 520, वोस्तोक बैटलग्रुप में 180 से अधिक, जबकि द्नेपर बैटलग्रुप के क्षेत्र में यूक्रेनी सेना को लगभग 75 सैनिकों का नुकसान हुआ।"

यूक्रेन संकट
रूस के ब्रांस्क क्षेत्र में यूक्रेनी आतंकवादी हमले में घायलों की संख्या बढ़कर 118 हुई
विचार-विमर्श करें