विश्व
खबरें ठंडे होने से पहले इन्हें पढ़िए, जानिए और इनका आनंद लीजिए। देश और विदेश की गरमा गरम तड़कती फड़कती खबरें Sputnik पर प्राप्त करें!

पश्चिम के प्रतिबंधों की धमकियाँ बहुध्रुवीय विश्व व्यवस्था को बढ़ावा देंगी: रूसी उप विदेश मंत्री

रूस के सहयोगियों के विरुद्ध पश्चिम द्वारा द्वितीयक प्रतिबंधों की धमकियों के कारण बहुध्रुवीय विश्व का निर्माण और तेज हो जाएगा, रूसी उप विदेश मंत्री अलेक्जेंडर ग्रुश्को ने रूसी मीडिया को बताया।
Sputnik
ग्रुश्को ने नाटो महासचिव मार्क रुटे के उन शब्दों पर प्रतिक्रिया दी जिनमें कहा गया था कि रूस के साझेदारों - भारत, चीन, ब्राज़ील - को "बहुत कठिन" द्वितीयक प्रतिबंधों का सामना करना पड़ सकता है।

उन्होंने कहा, "मुझे विश्वास है कि इस तरह के खतरे जितने अधिक होंगे उतनी ही तेजी से बहुध्रुवीय विश्व का निर्माण होगा।"

इससे पहले, नाटो महासचिव ने कहा था कि यदि भारत, ब्राज़ील और चीन रूस के साथ सहयोग जारी रखते हैं तो उन्हें द्वितीयक प्रतिबंधों का सामना करना पड़ सकता है।
हालांकि तीनों देशों ने पहले ही इन बयानों पर प्रतिक्रिया दे दी है। इस बीच, चीनी विदेश मंत्रालय के आधिकारिक प्रतिनिधि लिन जियांग ने इस बात पर जोर दिया कि चीन यूक्रेनी संकट से बाहर निकलने के लिए राजनीतिक समाधान को ही एकमात्र रास्ता मानता है, और किसी भी एकतरफा प्रतिबंध के खिलाफ़ है। उनकी राय में, टैरिफ युद्ध में कोई विजेता नहीं होता है, तथा किसी दबाव से समस्या का समाधान नहीं हो सकता है।
भारतीय विदेश मंत्रालय के आधिकारिक प्रतिनिधि रणधीर जायसवाल ने इस मामले पर दोहरे मापदंडों के खिलाफ़ नई दिल्ली की चेतवानी को दोहराया, विशेष रूप से रुटे के उन बयानों के बाद जिसमें रूसी तेल और गैस की खरीद जारी रखने वाले देशों के लिए 100% की संभावित शुल्क सहित द्वितीयक प्रतिबंधों के बारे में कहा गया है।

जायसवाल ने इस बात पर भी जोर दिया कि आबादी की ऊर्जा जरूरतों को पूरा करना नई दिल्ली की मुख्य प्राथमिकता है।

ब्राज़ील के विदेश मंत्री मौरो विएरा ने कहा कि ब्राज़ील का नेतृत्व रूस के साथ व्यापार संबंधों को मजबूत करने पर संभावित प्रतिबंधों के बारे में रुटे के शब्दों को निरर्थक और अनुचित मानता है। उन्होंने इस तथ्य की ओर ध्यान आकर्षित किया कि नाटो एक सैन्य गठबंधन है, यह गुट व्यापार समझौतों पर बातचीत नहीं करता है और ब्राज़ील इसका सदस्य नहीं है।

"ब्राज़ील, अन्य सभी देशों की तरह, द्विपक्षीय आधार पर या विश्व व्यापार संगठन के भीतर व्यापार मुद्दों से निपटता है। इसलिए यह (रुटे के बयान) एक तरह की बकवास है, इनका कोई मतलब नहीं है," विएरा ने कहा।

भारत-रूस संबंध
पश्चिमी प्रतिबंध भारत और रूस के बीच व्यापार वृद्धि के उत्प्रेरक बन गए हैं: भारत में रूसी राजदूत
विचार-विमर्श करें