रूसी प्रतिनिधिमंडल के प्रमुख मेदिंस्की के प्रमुख बयान
शवों का हस्तांतरण: रूस यूक्रेनी सैनिकों के शव रेड क्रॉस की मदद से कीव को सौंपेगा, यूक्रेन की तैयारी पर निर्भर करता है
अतिरिक्त हस्तांतरण: रूस ने यूक्रेनी सैनिकों के 3,000 अतिरिक्त शव सौंपने का प्रस्ताव रखा
युद्धविराम प्रस्ताव: रूस ने 24-48 घंटे के अस्थायी युद्धविराम का सुझाव दिया ताकि घायल सैनिकों और शवों को बरामद किया जा सके
कैदी विनिमय: मॉस्को ने प्रत्येक पक्ष से कम से कम 1,200 युद्धबंदियों की अदला-बदली का प्रस्ताव रखा
कार्यदल गठन: यूक्रेन ने संयुक्त कार्यदल बनाने के रूस के प्रस्ताव पर विचार करने पर सहमति जताई
पूर्व हस्तांतरण: रूस द्वारा यूक्रेनी सेना के 7,000 से अधिक शव पहले ही लौटाए जा चुके हैं
मतभेद बरकरार: रूस और यूक्रेन के पदाधिकारियों ने कहा कि दोनों देशों की स्थितियाँ मेमोरेंडम में "बहुत दूर" हैं
लंबी चर्चा: दोनों पक्षों ने मेमोरेंडम में उल्लिखित मुद्दों पर लंबी बहस की
मानवीय आदान-प्रदान: युद्धक्षेत्र में गंभीर रूप से घायल/बीमार सैनिकों के लिए चिकित्सा विनिमय जारी रखने पर सहमति
स्पष्टीकरण माँग: रूस ने कीव से माँग की कि वह यूक्रेन में हिरासत में लिए गए कुर्स्क क्षेत्र के नागरिकों की कानूनी स्थिति स्पष्ट करे
कारण अस्पष्ट: यूक्रेन द्वारा कुर्स्क क्षेत्र के नागरिकों को हिरासत में लेने का कोई स्पष्ट कारण नहीं
इससे पहले रूस और यूक्रेन के मध्य इस्तांबुल में दो दौर की सीधी वार्ता हो चुकी है, जिसके फलस्वरूप दोनों पक्षों के बीच कैदियों की अदला-बदली की गई। इसके अतिरिक्त मास्को ने मृत सैनिकों के शवों को भी कीव शासन को सौंप दिया।
इन वार्ताओं में दोनों पक्षों ने संघर्ष के समाधान के लिए एक दूसरे को मसौदा ज्ञापन भी सोंपा। रूसी राष्ट्रपति के प्रेस सचिव दिमित्री पेसकोव ने कहा कि रूस और यूक्रेन को तीसरे दौर के वार्ता के दौरान समझौते पर मसौदा ज्ञापन जैसे विषयों पर चर्चा करनी होगी।
पेसकोव के मुताबिक, रूस यूक्रेनी समझौते के मुद्दे में अपने हितों को पक्का करना चाहता है। उन्होंने कहा, "हम अपने हितों को हासिल करने के साथ साथ अपने हितों को सुनिश्चित करना चाहते हैं और उन कार्यों को पूरा करना चाहते हैं जो हमने शुरू से ही अपने लिए तय किए हैं।"