रूस की खबरें

पुतिन ने मलेशिया को ब्रिक्स साझेदार देश का दर्जा मिलने को ऐतिहासिक घटना बताया

सुल्तान इब्राहिम 1967 में दोनों देशों के मध्य राजनयिक संबंध स्थापित होने के बाद से रूस की राजकीय यात्रा पर आने वाले पहले मलेशियाई राष्ट्राध्यक्ष हैं।
Sputnik
रूसी राष्ट्रपति पुतिन और मलेशिया के सर्वोच्च शासक सुल्तान इब्राहिम के बीच बुधवार को क्रेमलिन में बातचीत हुई है।
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का मानना है कि ब्रिक्स साझेदार देश के रूप में मलेशिया का दर्जा एक ऐतिहासिक घटना है, जिससे रूसी-मलेशियाई संबंधों और संपूर्ण संघ के विकास को लाभ होगा।
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने बुधवार को कहा कि दक्षिण पूर्व एशियाई राष्ट्र संघ (ASEAN) के साथ संवाद विकसित करना एशिया में रूस की विदेश नीति की प्राथमिकताओं में से एक है।
पुतिन ने बैठक के दौरान कहा, "यह सर्वविदित है कि एशिया में रूस की विदेश नीति की प्राथमिकताओं में से एक दक्षिण पूर्व एशियाई राष्ट्र संघ के साथ संवाद विकसित करना है, जिसकी अध्यक्षता इस वर्ष मलेशिया कर रहा है।"
वहीं बैठक के दौरान मलेशिया के सर्वोच्च शासक सुल्तान इब्राहिम ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से भेंट को "बहुत सम्मान" का विषय बताया।

रूसी नेता के साथ बातचीत की आरंभ में उन्होंने कहा, "मास्को में आपसे मिलने का अवसर पाना मेरे लिए बहुत सम्मान की बात है। मैंने सदैव आपसे व्यक्तिगत रूप से मिलने का सपना देखा है। मैं निमंत्रण के लिए हृदय की गहराई से आपको धन्यवाद कहना चाहता हूँ।"

रूस की खबरें
पुतिन और UAE के राष्ट्रपति गुरुवार को बैठक करेंगे: क्रेमलिन
विचार-विमर्श करें