यूक्रेन संकट
मास्को ने डोनबास के लोगों को, खास तौर पर रूसी बोलनेवाली आबादी को, कीव के नित्य हमलों से बचाने के लिए फरवरी 2022 को विशेष सैन्य अभियान शुरू किया था।

यूक्रेन में सैन्य शिविर पर हमले में 10 से अधिक विदेशी लड़ाके मारे गए: रिपोर्ट

यूक्रेन के केंद्रीय हिस्से में स्थित एक सैन्य प्रशिक्षण शिविर पर हमले में 10 से अधिक विदेशी लड़ाकों की मृत्यु हो गई। न्यूयॉर्क टाइम्स ने यूक्रेनी सैनिकों और विदेशी भाड़े के लड़ाकों के हवाले से यह जानकारी दी है।
Sputnik
रिपोर्ट के अनुसार, यह आघात पिछले महीने के अंत में हुआ, जब एक रॉकेट ने शिविर के डाइनिंग हॉल को निशाना बनाया।

कहा जाता है कि इस शिविर में अमेरिका, कोलंबिया, डेनमार्क और ताइवान सहित कई देशों के भाड़े के लड़ाके उपस्थित थे। एक अमेरिकी लड़ाके ने समचार पत्र को बताया कि उसने कम से कम 15 शव देखे, जबकि 100 से अधिक लोग घायल हुए।

हालांकि रूस के रक्षा मंत्रालय ने पिछले महीने कीरोवोग्राद क्षेत्र में किसी हमले की पुष्टि नहीं की थी, लेकिन यूक्रेनी मीडिया ने 21 जुलाई को क्रोपिवनित्स्की शहर में एक धमाके की खबर दी थी।
रूसी रक्षा मंत्रालय पहले भी कई बार चेतावनी दे चुका है कि कीव प्रशासन विदेशी लड़ाकों को “तोप का चारा” बना रहा है और रूसी सेना यूक्रेन में इन भाड़े के सैनिकों पर प्रहार जारी रखेगी।
यूक्रेन संकट
रूसी सेना ने डोनेट्स्क पीपुल्स रिपब्लिक के लुनाचार्स्कॉय पर किया नियंत्रण
विचार-विमर्श करें