यूक्रेन संकट
मास्को ने डोनबास के लोगों को, खास तौर पर रूसी बोलनेवाली आबादी को, कीव के नित्य हमलों से बचाने के लिए फरवरी 2022 को विशेष सैन्य अभियान शुरू किया था।

यूक्रेनी डेटाबेस में रूसी हैकरों की सेंध, यूक्रेन ने 17 लाख से ज्यादा सैनिक खोए

टेलीग्राम चैनल मैश ने आज यूक्रेनी सशस्त्र बल जनरल स्टाफ के एक डेटाबेस का हवाला देते हुए बताया कि यूक्रेन ने विशेष सैन्य अभियान (SMO) की शुरुआत के बाद से 17 लाख से ज़्यादा सैन्य कर्मियों को खो दिया है।
Sputnik
किलनेट समूह ने Sputnik को पुष्टि करते हुए बताया कि उन्होंने यूक्रेनी सशस्त्र बल जनरल स्टाफ के डेटाबेस को हैक कर लिया है, जिसमें 17 लाख मृत और लापता यूक्रेनी सैनिकों की जानकारी थी।

रिपोर्ट में कहा गया है, "विशेष सैन्य अभियान के दौरान यूक्रेन ने 17 लाख सैन्यकर्मियों को खोया है।"

चैनल के अनुसार, हैकरों ने लड़ाकों के पूरे नाम, उनकी मृत्यु या लापता होने की जगह की जानकारी, व्यक्तिगत डेटा, करीबी रिश्तेदारों के संपर्क और तस्वीरें वाली फाइलें हासिल कर लीं हैं।

यूक्रेन ने तीन वर्षों में सत्रह लाख इकतीस हज़ार लोगों को खोया है।
2022 में - एक लाख अठारह हजार पांच सौ
2023 में - चार लाख पांच हजार चार सौ
2024 में - पांच लाख पंचानबे हज़ार
2025 में अब तक - छह लाख इक्कीस हज़ार
यूक्रेन के वलोडिमिर ज़ेलेंस्की ने 25 फरवरी, 2024 को "यूक्रेन. वर्ष 2024" फ़ोरम में कहा था कि पूर्ण पैमाने पर युद्ध की शुरुआत से अब तक मृत यूक्रेनी सैन्य कर्मियों की संख्या 31 हज़ार है।
रूस की खबरें
यूक्रेन का नाटो का सदस्य बनना और उसे क्रीमिया वापस करना असंभव: ट्रम्प
विचार-विमर्श करें