पाकिस्तान की सीमा के पास पूर्वी अफ़ग़ानिस्तान के पूर्वी प्रांतों कुनार और नंगरहार में स्थानीय समयानुसार आधी रात से ठीक पहले 6 तीव्रता के भूकंप में कम से कम 600 लोगों की मौत हुई है और 1,500 घायल हुए हैं। भूकंप की गहराई 8 किमी बताई गई है।
देश के गृह मंत्रालय के प्रवक्ता मुफ्ती अब्दुल मतीन ने कहा कि कुनार में कम से कम 610 और नंगरहार में 12 लोग मारे गए हैं।
अल जजीरा की रिपोर्ट के अनुसार अफ़ग़ानिस्तान स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता शराफत जमान ने कहा कि बचाव अभियान जारी है और कई गांव तबाह हो गए हैं। हालांकि तालिबान सरकार भूकंप से प्रभावित समुदायों तक पहुँचने के लिए हेलीकॉप्टरों का इस्तेमाल कर रही है।
अफ़ग़ानिस्तान में भूकंप कोई नई बात नहीं है क्योंकि यह कई फॉल्ट लाइनों पर बसा है।
इससे पहले 2023 में, हेरात प्रांत में आए भूकंपों की एक श्रृंखला में 1,000 से ज़्यादा लोगों की जान चली गयी थी। वहीं 2022 में, पक्तिका प्रांत में आए भूकंप में 1,000 से ज्यादा लोग मारे गए थे।