मास्को की अपनी पहली यात्रा के बारे में बात करते हुए, मलिक शहर के आकर्षण से अभिभूत दिखे।
“मैं पहली बार मास्को आया हूँ, और यह वाकई में बहुत खूबसूरत जगह है। यहाँ के लोग बहुत शानदार हैं, और आतिथ्य ने मेरा दिल जीत लिया। हम सभी यहाँ खूब आनंद ले रहे हैं,” उन्होंने कहा।
उन्होंने शहर के मौसम की तारीफ़ करते हुए जोड़ा, “मौसम बहुत सुकून देने वाला और शानदार है।”
मलिक ने कहा कि उनके लिए यह सम्मान की बात है कि वे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं और इतिहास रच रहे हैं।
उन्होंने जोर देकर कहा कि भारत की सांस्कृतिक विविधता को वैश्विक मंच पर प्रदर्शित करना बेहद जरूरी है। मलिक को भरोसा है कि भारतीय दर्शक इस आयोजन से जुड़ेगे।