विश्व
खबरें ठंडे होने से पहले इन्हें पढ़िए, जानिए और इनका आनंद लीजिए। देश और विदेश की गरमा गरम तड़कती फड़कती खबरें Sputnik पर प्राप्त करें!

अमेरिकी सेना ने नाइजीरिया में ISIS आतंकवादियों पर किया हमला: ट्रम्प

ट्रंप ने लिखा कि अमेरिकी सेना ने "कई" हमले किए हैं और अगर हिंसा आगे जारी रही तो और भी हमले हो सकते हैं।
Sputnik
संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि US ने नाइजीरिया के उत्तर पश्चिम में आतंकवादी संगठन ISIS* के अड्डे पर एक ज़बरदस्त और जानलेवा हमला किया है।

ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर लिखा, "मैंने पहले भी इन आतंकवादियों को चेतावनी दी थी कि अगर उन्होंने ईसाइयों का कत्लेआम बंद नहीं किया, तो उन्हें इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी, और आज रात, चुकानी पड़ी।"

वहीं इस हमले को लेकर US रक्षा मामलों के सचिव पीट हेगसेथ ने कहा कि उत्तर पश्चिम नाइजीरिया में US की कार्रवाई राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की चेतावनी के बाद हुई जिसमें उन्होंने कहा था कि "नाइजीरिया (और दूसरी जगहों) में बेगुनाह ईसाइयों की हत्या बंद होनी चाहिए।"

X पर एक पोस्ट में हेगसेथ ने कहा कि युद्ध विभाग "हमेशा तैयार" है, और कहा कि "ISIS को आज रात क्रिसमस पर पता चल गया।" उन्होंने नाइजीरियाई अधिकारियों को उनके "समर्थन और सहयोग" के लिए धन्यवाद देते हुए कहा कि "और भी" अभियान हो सकते हैं।

*एक आतंकवादी संगठन जिसे रूस और कई दूसरे देशों में बैन किया गया है।
यूक्रेन संकट
यूक्रेन समझौते पर रूस की शर्तें अमेरिका जानता है: क्रेमलिन
विचार-विमर्श करें