पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा, "रूसी संघ के राष्ट्रपति के आवास को निशाना बनाने की खबरें चिंताजनक हैं। शत्रुता को समाप्त करने और शांति बहाली के लिए जारी राजनयिक प्रयास ही सर्वोत्तम मार्ग हैं। हम सभी पक्षों से इन प्रयासों को प्राथमिकता देने और ऐसी किसी भी कार्रवाई से बचने का आग्रह करते हैं, जो शांति की दिशा में हो रही प्रगति को बाधित कर सके।"
इससे पहले रूस के विदेश मंत्री सर्गे लवरोव ने कहा कि यूक्रेन ने नोवगोरोड क्षेत्र में पुतिन के आवास पर ड्रोन हमला करने की कोशिश कीथी; सभी ड्रोन नष्ट कर दिए गए।