रूस की खबरें

मास्को दूतावास में काम करने वाले अघोषित यूके इंटेल कर्मचारी की पहचान की गई: FSB

रूसी विदेश मंत्रालय ने कहा कि मास्को रूस में ब्रिटिश खुफ़िया अधिकारियों की गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं करेगा।
Sputnik
रूस की संघीय सुरक्षा सेवा ने मास्को में यूनाइटेड किंगडम के दूतावास में काम करने वाले यूके के एक कर्मचारी की जासूस के तौर पर पहचान की है।

संघीय सुरक्षा सेवा (FSB) ने बताया कि गैरेथ सैमुअल डेविस को मास्को स्थित यूके दूतावास में एक विभाग सचिव के रूप में रूस भेजा गया था।

इस खबर के बाद रूसी विदेश मंत्रालय ने कर्मचारी की मान्यता रद्द करने का फ़ैसला लिया और बयान जारी कर बताया कि कर्मचारी को दो हफ़्ते में रूस छोड़ने का आदेश दिया गया है।
ब्रिटिश कार्यवाहक राजदूत को रूसी विदेश मंत्रालय में बुलाकर विरोध दर्ज कराया गया। इसके आगे बताया गया कि अगर यूनाइटेड किंगडम पहचाने गए खुफिया अधिकारी के साथ मामले को बढ़ाता है, तो मास्को सख्ती से जवाब देगा।
Sputnik मान्यता
ग्रीनलैंड पर अमेरिका के कब्जे से क्या यूरोप के साथ युद्ध की शुरुआत होगी?
विचार-विमर्श करें