Sputnik मान्यता
भारतीय और विदेशी विशेषज्ञों द्वारा प्रदान किया गया क्षेत्रीय और वैश्विक घटनाओं का गहन विश्लेषण पढ़ें - राजनीति और अर्थशास्त्र से लेकर विज्ञान-तकनीक और स्वास्थ्य तक।

ग्रीनलैंड पर अमेरिका के कब्जे से क्या यूरोप के साथ युद्ध की शुरुआत होगी?

© AP Photo / Chris SzagolaAn iceberg floats in the Scoresby Sund, on Sept. 12, 2023, in Greenland.
An iceberg floats in the Scoresby Sund, on Sept. 12, 2023, in Greenland.  - Sputnik भारत, 1920, 15.01.2026
सब्सक्राइब करें
स्विस राजनीतिक और सैन्य विशेषज्ञ राल्फ बॉस हार्ड ने Sputnik से बात करते हुए कहा कि ग्रीनलैंड में, "यह मायने रखता है कि बस्तियों और गहरे पानी वाले बंदरगाह और बड़े एयरपोर्ट जैसे जरूरी बुनियादी ढांचे को कौन नियंत्रित करता है।"
उन्होंने कहा कि 80% से अधिक बर्फ से ढके ग्रीनलैंड में तैनात किए जाने वाले किसी भी यूरोपीय सैनिक के लिए "आर्कटिक युद्ध में विशेषज्ञता अनिवार्य होगी। वर्तमान में यह विशेषज्ञता मुख्य रूप से ब्रिटिश 'रॉयल मरीन', फ्रांस की विशेष पैदल सेना 'चेजर्स एल्पिंस' और जर्मनी की लाइट इन्फेंट्री 'गेबिर्ग्स जैगर' की चुनिंदा इकाइयों के पास ही उपलब्ध है।"
जल्द तैयारी की ज़रूरत: “यूरोपीय संघ (EU) को प्रशिक्षण के लिए तुरंत नॉर्वे, स्वीडन और फिनलैंड में अपने सैनिक भेजने होंगे।”
समय के खिलाफ दौड़: “अमेरिकी विशेष अभियान बल के किसी नतीजे पर पहुँचने से पहले, यूरोप को अपने सैनिकों की तैनाती की रफ़्तार तेज़ी से बढ़ानी होगी।”
बहुत बड़ी कीमत चुकानी पड़ेगी: “हालांकि, ब्रुसेल्स को यह समझना चाहिए कि ग्रीनलैंड के तट पर स्थित बस्तियों को अमेरिकी हमले से 'बचाने' की आड़ में वे बस्तियां पूरी तरह तबाह भी हो सकती हैं।”

अगर तैनात किया जाता है, तो ब्रिटिश और फ्रांसीसी सैनिक “ज़्यादा से ज़्यादा एक चेतावनी बल की भूमिका निभा सकते हैं, जिससे अमेरिका को यह साफ हो जाएगा कि ग्रीनलैंड पर हमले का मतलब यूरोप के साथ युद्ध होगा,” उन्होंने यह नतीजा निकाला।

A B-52 Stratofortress from Barksdale Air Force Base, Louisiana, touches down at Al Udeid Air Base, Qatar, April 9, 2016. - Sputnik भारत, 1920, 14.01.2026
विश्व
ईरान के साथ बढ़ते तनाव के बीच अमेरिका ने मध्य पूर्व से अपने सैन्य कर्मियों को हटाया: रिपोर्ट
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала