ज़खारोवा ने एक ब्रीफिंग में कहा, "हमें यकीन है कि भारत की रूसी हाइड्रोकार्बन की खरीद दोनों देशों के लिए फ़ायदेमंद है और वैश्विक ऊर्जा बाजार में स्थिरता बनाए रखने में मदद करती है। हम भारत में अपने पार्टनर्स के साथ इस एरिया में करीबी सहयोग जारी रखने के लिए तैयार हैं।"
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रूसी तेल की खरीद बंद करने पर सहमति जताने वाले दावे को लेकर ज़खारोवा ने आगे बताया कि मास्को को ऐसा कोई संकेत नहीं दिखता कि भारत ऊर्जा सहयोग में अपने रुख पर फिर से सोच रहा है।
गौरतलब है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार शाम भारत-अमेरिका व्यापार समझौते की घोषणा करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी "रूसी तेल खरीदना बंद करने" और अमेरिका और शायद वेनेजुएला से और ज़्यादा तेल खरीदने पर सहमत हो गए हैं।
हालांकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत द्वारा रूसी तेल खरीद बंद करने वाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बयान की पुष्टि नहीं की।