विश्व
खबरें ठंडे होने से पहले इन्हें पढ़िए, जानिए और इनका आनंद लीजिए। देश और विदेश की गरमा गरम तड़कती फड़कती खबरें Sputnik पर प्राप्त करें!

भारतीय-रूसी समझौते किसी खतरे में हैं, यह मानने का कोई आधार नहीं: लवरोव

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लवरोव ने कहा कि ट्रंप के अलावा किसी ने भी यह नहीं कहा है कि भारत रूस से तेल खरीदना बंद करने का इरादा रखता है। लवरोव के अनुसार, यह मानने का कोई आधार नहीं है कि रूसी-भारतीय समझौते किसी भी जोखिम में हैं।
Sputnik
लवरोव ने स्टेट ड्यूमा (रूस की संसद का निचला सदन) में बैठक के दौरान कहा, ग्रीनलैंड के सैन्यीकरण और रूस को लक्षित करके वहां सैन्य क्षमताओं के निर्माण की स्थिति में मास्को सैन्य-तकनीकी उपायों सहित आवश्यक जवाबी कदम उठाएगा।
उन्होंने कहा, "इस साल की शुरुआत की नाटकीय घटनाओं, जिसमें अमेरिका का वेनेजुएला पर हथियारों से हमला, क्यूबा पर अमेरिकी दबाव का बढ़ना, ईरान में हालात को अस्थिर करने की कोशिशें, और ग्रीनलैंड का संकट शामिल है - ये सब हमने देखा और सुना है।"

मंत्री ने कहा, "इन घटनाओं ने हमारे आकलन की पुष्टि की है कि दुनिया तेज़ी से और बहुत बड़े बदलावों के दौर में आ गई है... यह दौर कई सालों या दशकों तक भी चल सकता है।"

इसके अलावा उन्होंने कहा कि रूस न्यू स्टार्ट संधि की समाप्ति के बाद भी हथियारों की सीमा का पालन करेगा यदि अमेरिका भी ऐसा ही करता है।
रूस की खबरें
न्यू स्टार्ट संधि: परमाणु सीमाओं की ओर रूस-अमेरिका का मार्ग
विचार-विमर्श करें