रिपोर्ट के मुताबिक, अधिकारियों का मानना है कि इसे अमल में लाना मुमकिन है। इससे अक्टूबर में हुई बैठक से दोनों देशों को मिलने वाले आर्थिक फायदे पर फोकस करने का मौका मिलेगा, जिसमें चीन की ओर से सामानों की नई खरीद भी शामिल है।
रिपोर्ट में कहा गया है कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप 31 मार्च को तीन दिन के दौरे पर चीन जा सकते हैं, लेकिन तारीखों को लेकर अभी चर्चा जारी है क्योंकि बीजिंग 5 अप्रैल को पड़ने वाले किंगमिंग पर्व को देखते हुए अपनी तैयारियां और कार्यक्रम तय कर रहा है।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने अक्टूबर 2025 में दक्षिण कोरिया में हुई बैठक के दौरान एक वर्ष के व्यापार समझौते पर सहमति जताई थी। इसके अंतर्गत अमेरिका ने चीनी वस्तुओं पर टैरीफ 57% से घटाकर 47% कर दिया, वहीं चीन ने अमेरिकी कृषि उत्पादों के आयात में वृद्धि की अनुमति दी।