यूक्रेन संकट
मास्को ने डोनबास के लोगों को, खास तौर पर रूसी बोलनेवाली आबादी को, कीव के नित्य हमलों से बचाने के लिए फरवरी 2022 को विशेष सैन्य अभियान शुरू किया था।

रूसी वायु रक्षा ने बीती रात 113 यूक्रेनी ड्रोन नष्ट किए: रक्षा मंत्रालय

रूसी रक्षा मंत्रालय ने गुरुवार को कहा कि वायु रक्षा प्रणाली ने बीती रात रूसी क्षेत्र में 113 यूक्रेनी ड्रोन को रोककर नष्ट कर दिया।
Sputnik
मंत्रालय के अनुसार, "पिछली रात रूसी वायु रक्षा प्रणाली ने कुल 113 यूक्रेनी फिक्स्ड-विंग मानव रहित हवाई वाहन को इंटरसेप्ट करके नष्ट कर दिया, जिसमें सबसे अधिक 50 ड्रोन ब्रांस्क क्षेत्र में नष्ट किया गया।"
जारी बयान के मुताबिक, स्मोलेंस्क क्षेत्र में 35 ड्रोन, त्वेर में क्षेत्र 12 ड्रोन, नोवगोरोद क्षेत्र में 10 ड्रोन, लेनिनग्राद क्षेत्र में 4 ड्रोन और कलुगा क्षेत्र में दो ड्रोन मार गिराए गए।"
यूक्रेन संकट
रूसी सेना ने यूक्रेनी सैन्य ऊर्जा अवसंरचना को बनाया निशाना
विचार-विमर्श करें