फॉक्स न्यूज पर लारा ट्रंप को इंटरव्यू देते हुए विटकॉफ ने कहा, "उम्मीद है कि आने वाले कुछ हफ्तों में आप अच्छी खबर सुनेंगे।"
उन्होंने यह भी माना कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ उनकी बैठकों में हमेशा साफगोई रही है।
विटकॉफ ने फॉक्स न्यूज पर लारा ट्रंप से बातचीत में कहा, "उन्होंने मेरे साथ हमेशा सीधे और स्पष्ट तरीके से बात की है।"
विटकॉफ ने बताया कि पुतिन के साथ उनकी अब तक आठ बार बातचीत हो चुकी है और रूसी नेता के साथ उनकी मुलाकातें लगातार ज्यादा अहम होती जा रही हैं।
उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि ये बैठकें बेहद महत्वपूर्ण रहीं और उम्मीद है कि हम इस पूरी प्रक्रिया को अंतिम रूप तक पहुंचा पाएंगे।"