यूक्रेन संकट
मास्को ने डोनबास के लोगों को, खास तौर पर रूसी बोलनेवाली आबादी को, कीव के नित्य हमलों से बचाने के लिए फरवरी 2022 को विशेष सैन्य अभियान शुरू किया था।

यूक्रेन समझौते को लेकर जल्द मिल सकती है खुशखबरी, ट्रंप के विशेष दूत ने दिया साफ संकेत

© AP Photo / Julia Demaree NikhinsonWhite House envoy Steve Witkoff arrives before a news conference with President Donald Trump and Russia's President Vladimir Putin at Joint Base Elmendorf-Richardson, Alaska, Friday, Aug. 15, 2025
White House envoy Steve Witkoff arrives before a news conference with President Donald Trump and Russia's President Vladimir Putin at Joint Base Elmendorf-Richardson, Alaska, Friday, Aug. 15, 2025 - Sputnik भारत, 1920, 22.02.2026
सब्सक्राइब करें
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ ने कहा है कि यूक्रेन संकट के समाधान को लेकर आने वाले हफ्तों में सकारात्मक खबर सामने आ सकती है।
फॉक्स न्यूज पर लारा ट्रंप को इंटरव्यू देते हुए विटकॉफ ने कहा, "उम्मीद है कि आने वाले कुछ हफ्तों में आप अच्छी खबर सुनेंगे।"
उन्होंने यह भी माना कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ उनकी बैठकों में हमेशा साफगोई रही है।
विटकॉफ ने फॉक्स न्यूज पर लारा ट्रंप से बातचीत में कहा, "उन्होंने मेरे साथ हमेशा सीधे और स्पष्ट तरीके से बात की है।"
विटकॉफ ने बताया कि पुतिन के साथ उनकी अब तक आठ बार बातचीत हो चुकी है और रूसी नेता के साथ उनकी मुलाकातें लगातार ज्यादा अहम होती जा रही हैं।
उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि ये बैठकें बेहद महत्वपूर्ण रहीं और उम्मीद है कि हम इस पूरी प्रक्रिया को अंतिम रूप तक पहुंचा पाएंगे।"
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала