यूक्रेन संकट
मास्को ने डोनबास के लोगों को, खास तौर पर रूसी बोलनेवाली आबादी को, कीव के नित्य हमलों से बचाने के लिए फरवरी 2022 को विशेष सैन्य अभियान शुरू किया था।

रूस अपने भविष्य, आज़ादी, सच्चाई और न्याय के लिए लड़ रहा है: पुतिन

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने डिफ़ेंडर ऑफ़ द फ़ादरलैंड डे अर्थात पितृभूमि रक्षक दिवस के अवसर पर स्टेट अवॉर्ड समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि विशेष सैन्य अभियान के नायक रूस की रक्षा के लिए मज़बूती से खड़े हैं।
Sputnik
रूसी सेना के जवान विशेष सैन्य अभियान के क्षेत्र में समन्वित और सटीक ढंग से काम कर रहे हैं, पुतिन ने अपने संबोधन में रेखांकित किया।

"आज हम उन सभी सैनिकों के प्रति सम्मान व्यक्त करते हैं, जो रूस के प्रति प्रेम और वीरता के साथ विशेष सैन्य अभियान के क्षेत्र में अपने सैन्य कर्त्तव्यों का निर्वहन कर रहे हैं," उन्होंने कहा।

राष्ट्रपति पुतिन ने कहा कि विशेष सैन्य अभियान के नायकों के कौशल और साहसी कार्यों के बल पर ही सबसे चुनौतीपूर्ण मोर्चों पर सैन्य ऑपरेशनों को सफलतापूर्वक अंजाम दिया गया। उन्होंने निष्कर्ष निकाला कि सैनिकों के इसी पराक्रम ने जटिल दिशाओं में भी मिशन की सफलता सुनिश्चित की है।
यूक्रेन संकट
ज़ेलेंस्की को राष्ट्रपति पुतिन से भेंट करने से पहले चुनाव की घोषणा कर देनी चाहिए: विशेषज्ञ
विचार-विमर्श करें