प्रधानमंत्री मोदी ने X पर पोस्ट करते हुए कहा कि उन्होंने हाल के घटनाक्रम पर भारत की चिंताओं से अवगत कराया और नागरिकों की सुरक्षा के महत्व पर ज़ोर दिया।
मोदी ने X पर लिखा, "क्षेत्र में मौजूदा स्थिति पर चर्चा करने के लिए पीएम बेंजामिन नेतन्याहू से फ़ोन पर बात हुई। हाल के घटनाक्रम पर भारत की चिंताओं से अवगत कराया और नागरिकों की सुरक्षा को प्राथमिकता देने पर जोर दिया।"
यह बातचीत ईरान पर अमेरिका और इजरायल के संयुक्त हमलों में ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या के बाद बढ़ते तनाव के बीच हुई है। तेहरान ने भी अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाकर जवाबी हमले किए हैं।