https://hindi.sputniknews.in/20260301/khaameneii-kii-htyaa-pri-putin-ne-jtaayaa-shok-iiriaan-ke-riaashtrpti-ko-bhejaa-sndesh-10545155.html
खामेनेई की हत्या पर पुतिन ने जताया शोक, ईरान के राष्ट्रपति को भेजा संदेश
खामेनेई की हत्या पर पुतिन ने जताया शोक, ईरान के राष्ट्रपति को भेजा संदेश
Sputnik भारत
ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या के बाद वैश्विक राजनीति में हलचल तेज हो गई है। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने इस घटना पर गहरा शोक... 01.03.2026, Sputnik भारत
2026-03-01T18:52+0530
2026-03-01T18:52+0530
2026-03-01T18:52+0530
विश्व
अमेरिका
ईरान
रूस
https://cdn1.img.sputniknews.in/img/07ea/02/18/10519091_0:470:2048:1622_1920x0_80_0_0_bf13a1fdde6b485865713c788e3eb3e6.jpg
ईरान के सरकारी टीवी के मुताबिक, खामेनेई इज़राइल और अमेरिका द्वारा किए गए हमलों में मारे गए। समाचार एजेंसी तसनीम ने दावा किया कि उनकी मौत शनिवार सुबह तेहरान स्थित उनके कार्यालय में कर दी गई।शनिवार को अमेरिका और इज़राइल ने ईरान के कई ठिकानों पर हमले शुरू किए, जिनमें राजधानी तेहरान भी शामिल है। हमलों में भारी नुकसान और नागरिकों की मौत की खबरें आ रही हैं।इसके जवाब में ईरान ने इज़राइल के ठिकानों और मध्य पूर्व में अमेरिकी सैन्य अड्डों पर मिसाइल हमले किए।गौरतलब है कि यह सब ऐसे समय हुआ जब जिनेवा में ओमान की मध्यस्थता में ईरान के परमाणु कार्यक्रम को लेकर अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत चल रही थी।रूस के विदेश मंत्रालय ने अमेरिका और इज़राइल की कार्रवाई की कड़ी निंदा की है और कहा है कि इस संकट के लिए पूरी जिम्मेदारी उन्हीं पर है।
https://hindi.sputniknews.in/20260301/ameriikaa-ijriaail-bnaam-iiriaan-hmlon-ke-baad-haalaat-behd-gnbhiiri-jaanen-ab-tk-kyaa-kyaa-huaa-10544824.html
अमेरिका
ईरान
रूस
Sputnik भारत
feedback.hindi@sputniknews.com
+74956456601
MIA „Rossiya Segodnya“
2026
Sputnik भारत
feedback.hindi@sputniknews.com
+74956456601
MIA „Rossiya Segodnya“
खबरें
hi_IN
Sputnik भारत
feedback.hindi@sputniknews.com
+74956456601
MIA „Rossiya Segodnya“
https://cdn1.img.sputniknews.in/img/07ea/02/18/10519091_0:278:2048:1814_1920x0_80_0_0_616e454977eac622b40b86c2e262b197.jpgSputnik भारत
feedback.hindi@sputniknews.com
+74956456601
MIA „Rossiya Segodnya“
अमेरिका, ईरान, रूस
खामेनेई की हत्या पर पुतिन ने जताया शोक, ईरान के राष्ट्रपति को भेजा संदेश
ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या के बाद वैश्विक राजनीति में हलचल तेज हो गई है। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने इस घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियान को संवेदना संदेश भेजा है।
क्रेमलिन की ओर से जारी बयान में कहा गया कि खामेनेई की हत्या "मानवीय नैतिकता और अंतरराष्ट्रीय कानून के सभी मानदंडों का निंदनीय और खुला उल्लंघन" है।
ईरान के सरकारी टीवी के मुताबिक, खामेनेई इज़राइल और अमेरिका द्वारा किए गए हमलों में मारे गए। समाचार एजेंसी तसनीम ने दावा किया कि उनकी मौत शनिवार सुबह तेहरान स्थित उनके कार्यालय में कर दी गई।
शनिवार को अमेरिका और इज़राइल ने ईरान के कई ठिकानों पर हमले शुरू किए, जिनमें राजधानी तेहरान भी शामिल है। हमलों में भारी नुकसान और नागरिकों की मौत की खबरें आ रही हैं।
इसके जवाब में ईरान ने इज़राइल के ठिकानों और मध्य पूर्व में अमेरिकी सैन्य अड्डों पर मिसाइल हमले किए।
गौरतलब है कि यह सब ऐसे समय हुआ जब जिनेवा में ओमान की मध्यस्थता में ईरान के परमाणु कार्यक्रम को लेकर अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत चल रही थी।
रूस के विदेश मंत्रालय ने अमेरिका और इज़राइल की कार्रवाई की कड़ी निंदा की है और कहा है कि इस संकट के लिए पूरी जिम्मेदारी उन्हीं पर है।