विश्व
खबरें ठंडे होने से पहले इन्हें पढ़िए, जानिए और इनका आनंद लीजिए। देश और विदेश की गरमा गरम तड़कती फड़कती खबरें Sputnik पर प्राप्त करें!

ट्रंप का ईरान में जमीनी सेना भेजने से इनकार नहीं: मीडिया

रिपोर्ट के मुताबिक ट्रंप ने कहा कि इस अभियान को चार से पांच हफ़्तों में पूरा किया जा सकता हैं, हालांकि उन्होंने माना कि इस प्रक्रिया में ज़्यादा समय भी लग सकता है। उन्होंने आगे कहा कि जब तक ये लक्ष्य प्राप्त नहीं हो जाते, अभियान जारी रहेगा।
Sputnik
US राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान में शुरू किए अपने सैन्य अभियान के मकसद को पूरा करने के लिए ज़रूरत पड़ने पर ईरान में सैनिक भेजने की संभावना से इनकार नहीं किया है, टाइम मैगज़ीन ने शुक्रवार को यह रिपोर्ट दी।
इसके आगे रिपोर्ट में बताया गया की अगर ईरानी अधिकारी हालात पर नियंत्रण बनाए रखने के साथ-साथ देश के अंदर होने वाले विरोध प्रदर्शनों को दबाते हैं, तो अमेरिकियों को जमीनी सेना को भेजने जैसे एक ऐसे फैसले का सामना करना पड़ सकता है जिससे वह पहले बचने की कोशिश करते रहे हैं।
साथ ही, ट्रंप ने कहा कि वह अभियान के लिए कोई समय सीमा तय नहीं कर रहे हैं।

मैगज़ीन के हवाले से अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, "मेरे पास किसी भी चीज़ की कोई समय सीमा नहीं है, मैं इसे पूरा करना चाहता हूं।"

ओमान की मध्यस्थता में वाशिंगटन और तेहरान के बीच जिनेवा में ईरानी न्यूक्लियर मुद्दे पर बातचीत के बावजूद, 28 फरवरी को, संयुक्त राज्य अमेरिका और इज़राइल ने तेहरान सहित ईरान के ठिकानों पर हमले किए, जिससे नुकसान हुआ और आम लोग मारे गए। वहीं ईरान ने जवाबी कार्रवाई करते हुए इज़रायली इलाके के साथ-साथ मध्य पूर्व में अमेरिकी सैन्य अड्डों पर भी हमले किए।
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई की हत्या अंतरराष्ट्रीय कानून का एक निंदनीय उल्लंघन है। रूसी विदेश मंत्रालय ने US-इज़रायली अभियान की निंदा करते हुए तुरंत तनाव कम करने की अपील की।
विश्व
LIVE UPDATES: मिसाइल हमले जारी, ईरान के साथ अमेरिका-इज़राइल की लड़ाई का सातवां दिन
विचार-विमर्श करें