भारत और मलावी के बीच बढ़ती साझेदारी विशेष रूप से विकास सहयोग, कृषि और क्षमता निर्माण जैसे क्षेत्रों में मानवीय सहयोग को दर्शाती है।
भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने एक बयान में कहा कि यह पहल वैश्विक दक्षिण के देशों को समर्थन देने और दक्षिण-दक्षिण सहयोग की भावना को बढ़ावा देने के लिए भारत की व्यापक प्रतिबद्धता को भी दर्शाती है।
बता दें कि अल नीनो जलवायु पैटर्न से जुड़े लंबे समय से सूखे की वजह से मलावी को खाद्य आपूर्ति में बड़ी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। भारत से मिली मदद का मकसद देश में खाने की चीज़ों की उपलब्धता को स्थिर करने और फसल के नुकसान से प्रभावित समुदायों की सहायता करने की कोशिशों में मदद करना है।