विश्व
खबरें ठंडे होने से पहले इन्हें पढ़िए, जानिए और इनका आनंद लीजिए। देश और विदेश की गरमा गरम तड़कती फड़कती खबरें Sputnik पर प्राप्त करें!

जानें कौन हैं ईरान के नए सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई?

मोजतबा खामेनेई लंबे समय से सर्वोच्च नेता के दफ्तर में सबसे अधिक ताकतवर लोगों में से एक माने जाते हैं। उन्होंने कभी कोई आधिकारिक सरकारी पद नहीं संभाला, लेकिन उन्हें बड़े पैमाने पर पर्दे के पीछे एक ताकतवर व्यक्ति और अपने पिता का एक अहम सहयोगी माना जाता था।
Sputnik
28 फरवरी को अमेरिका और इजराइल द्वारा मिसाइल हमले में ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के मारे जाने के बाद देश के विशेषज्ञों की सभा ने उनके पुत्र मोजतबा खामेनेई को ईरान का नया नेता चुना है।
मोजतबा खामेनेई अली खामेनेई के दूसरे बेटे हैं जिनका जन्म 8 सितंबर, 1969 को मशहद में हुआ। उन्होंने स्कूल खत्म करने के बाद ईरान के मुख्य थियोलॉजिकल सेंटर, क़ोम में धार्मिक विज्ञान की पढ़ाई की।
उन्होंने अपनी जवानी में ईरान-इराक युद्ध में हिस्सा लेते हुए “मोहम्मद रसूलुल्लाह” डिवीज़न में काम करते हुए ईरान की सुरक्षा व्यवस्था का ढांचे के लोगों के साथ रिश्ते बनाए। ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड (IRGC) के साथ उनके करीबी संबंध हैं और वे विदेश नीति में सख्त रवैये का समर्थन करने के लिए जाने जाते हैं।
उनकी शादी एक जाने-माने कंजर्वेटिव नेता गुलाम अली हद्दाद अदेल की बेटी से हुई, जिससे ईरान के राजनीतिक अभिजात वर्ग के साथ उनके संबंध मजबूत हुए। उन्होंने हाल के सालों में क़ोम में धार्मिक न्यायशास्त्र (फ़िक़्ह) पढ़ाया, जहाँ उन्हें तेज़ी से “अयातुल्ला” कहा जाने लगा।
2019 में US ट्रेजरी विभाग ने ईरानी नेतृत्व के करीबी लोगों को लक्ष्य बनाने के उपायों के तहत मोजतबा खामेनेई पर प्रतिबंध लगाए थे।
विश्व
ईरान का अमेरिका को दोटूक संदेश: सुप्रीम लीडर के चुनाव में दखल नहीं चलेगा
विचार-विमर्श करें