भारतीय विदेश मंत्रालय ने कहा कि मानवीय सहायता और आपदा राहत के रूप में भारत ने मोज़ाम्बिक के लोगों की मदद के लिए कई तरह की सहायता की है। इसमें चावल के अलावा टेंट, स्वच्छता किट, दवाई और अन्य राहत सामग्री शामिल हैं।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने X पर एक पोस्ट में लिखा, "भारत ने मोज़ाम्बिक के लोगों की मदद के तौर पर 500 मीट्रिक टन चावल, 10 मीट्रिक टन ज़रूरी राहत सामग्री और 3 टन ज़रूरी दवाइयों की आपूर्ति की है। समुद्री मार्ग से 86 मीट्रिक टन जीवन रक्षक दवाइयों की आपूर्ति पहले ही की जा चुकी हैं।"
बता दें कि मोज़ाम्बिक में जनवरी और फरवरी में आई विनाशकारी बाढ़ से भारी नुकसान हुआ था और लाखों लोग विस्थापित हो गए थे।