रिपोर्ट के मुताबिक, तेल कीमतों को काबू करने के लिए जिन उपायों पर विचार किया जा रहा है, उनमें बड़े पैमाने पर प्रतिबंध में राहत देना है। इसके अलावा भारत जैसे कुछ खास देशों को अमेरिकी जुर्माने का सामना किए बिना रूसी तेल खरीदने की इजाज़त देने वाले खास कदम शामिल हो सकते हैं।
मीडिया के मुताबिक पिछले हफ़्ते जारी एक अस्थायी US छूट ने समुद्र में टैंकरों पर पहले से फंसे रूसी कच्चे तेल को कवर किया, जिससे भारतीय रिफाइनर खरीद सकें क्योंकि बाज़ार मध्य पूर्व संघर्ष से आपूर्ति में रुकावटों पर प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
सूत्रों ने रॉयटर्स को बताया कि सोमवार तक और उपायों पर फैसला किया जा सकता है।
व्हाइट हाउस के एक प्रवक्ता ने कहा कि प्रशासन ऊर्जा बाज़ारों को स्थिर करने के विकल्पों पर लगातार रिव्यू कर रहा है।