यूक्रेन संकट
मास्को ने डोनबास के लोगों को, खास तौर पर रूसी बोलनेवाली आबादी को, कीव के नित्य हमलों से बचाने के लिए फरवरी 2022 को विशेष सैन्य अभियान शुरू किया था।

रूसी सेना ने सुमी क्षेत्र में चेर्वोनाया ज़ार्या बस्ती को मुक्त करा लिया

रूसी रक्षा मंत्रालय ने बुधवार को कहा कि रूस के सेवर बैटलग्रुप ने सुमी इलाके में चेर्वोनाया ज़ार्या बस्ती पर नियंत्रण स्थापित कर लिया है।
Sputnik

मंत्रालय ने एक बयान में कहा, "जारी अभियान के परिणामस्वरूप, सेवर बैटलग्रुप की इकाइयों ने सुमी इलाके में चेर्वोनाया ज़ार्या बस्ती पर पूर्ण नियंत्रण स्थापित कर लिया है।"

रूसी रक्षा मंत्रालय ने बुधवार को कहा कि यूक्रेन ने पिछले दिन रूस के त्सेंत्र बैटलग्रुप के ख़िलाफ़ लड़ाई में 350 से ज़्यादा सैनिक खो दिए साथ ही दूसरे मोर्चों पर भी जान माल का नुकसान यूक्रेनी सेना को हुआ है।

मंत्रालय ने एक बयान में कहा, "यूक्रेनी सेना को 350 से ज़्यादा सैन्यकर्मियों सहित दो बख़्तरबंद सैनिक वाहन, सात बख़्तरबंद युद्धक वाहन, दस मोटर वाहन, तीन तोपों और एक रडार स्टेशन का नुकसान हुआ।"

मंत्रालय ने कहा कि पिछले दिन रूस के वोस्तोक बैटलग्रुप ने 315 से ज़्यादा, सेवर बैटलग्रुप ने 245 से ज़्यादा, ज़ापद बैटलग्रुप ने 180 तक और यूग बैटलग्रुप ने 190 से ज़्यादा यूक्रेनी सैनिकों को मार गिराया। वहीं द्नेपर बैटलग्रुप के साथ जंग में यूक्रेन के 90 तक सैनिक मारे गए।
बयान में आगे बताया गया कि रूसी वायु सेना ने दो स्टॉर्म शैडो एयर-लॉन्च्ड क्रूज़ मिसाइलों को भी मार गिराया।
यूक्रेन संकट
रूसी वायु रक्षा बलों ने पिछली रात यूक्रेन के 97 ड्रोन मार गिराए
विचार-विमर्श करें