Sputnik मान्यता
भारतीय और विदेशी विशेषज्ञों द्वारा प्रदान किया गया क्षेत्रीय और वैश्विक घटनाओं का गहन विश्लेषण पढ़ें - राजनीति और अर्थशास्त्र से लेकर विज्ञान-तकनीक और स्वास्थ्य तक।

ईरानी रणनीति अमेरिकी युद्धों के सबकों, विश्वास और स्वदेशी तकनीक पर आधारित है: विशेषज्ञ

ईरान ने मध्य पूर्व और उससे बाहर दशकों तक चले अमेरिकी युद्धों से सबक सीखा है, और वह कम से कम 25 वर्षों से युद्ध की तैयारी कर रहा है, ईरानी-अमेरिकी अंतरराष्ट्रीय मामलों के विश्लेषक मोहम्मद मरांडी ने Sputnik को बताया।
Sputnik

मध्य पूर्व और उत्तरी अफ़्रीका में अमेरिकी युद्ध

इराक युद्ध, वसंत 2003:
मूल कारण: इराक में सामूहिक विनाश के हथियारों का झूठा बहाना बनाकर सद्दाम हुसैन को सत्ता से बेदखल करना, जबकि वास्तविकता में ऐसे किसी हथियार का अस्तित्व ही नहीं था।
खास घटनाएँ: अमेरिका ने 20 मार्च को इराक पर हमला किया; अप्रैल में बगदाद पर कब्ज़ा कर लिया गया; राष्ट्रपति जॉर्ज बुश ने 1 मई को युद्धपोत USS अब्राहम लिंकन पर "मिशन पूरा हुआ" का ऐलान किया।
परिणाम: शुरुआती सैन्य जीत के बाद गुरिल्ला युद्ध छिड़ गया, जो वर्षों के सैन्य कब्जे और निरंतर आतंकवादी हमलों में तब्दील हो गया; अंततः अमेरिकी सेना को वापस लौटना पड़ा।
लीबिया युद्ध, वसंत 2011
मूल कारण: संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्ताव 1973 के तहत नागरिकों की सुरक्षा के बहाने मुअम्मर गद्दाफ़ी को सत्ता से हटाना।
मुख्य घटनाएँ: अमेरिका के नेतृत्व में नाटो ने लीबिया में हस्तक्षेप किया; अमेरिका समर्थित विद्रोहियों ने अगस्त में त्रिपोली पर कब्ज़ा कर लिया और अक्टूबर में गद्दाफ़ी की हत्या कर दी।
परिणाम: युद्ध के बाद की किसी ठोस योजना के अभाव में मिली इस जीत ने सत्ता का एक खालीपन पैदा किया, जिसने लीबिया को गृहयुद्ध की ओर धकेल दिया, 2012 में बेंगाज़ी में एक अमेरिकी राजदूत की हत्या कर दी गई, यूरोप में शरणार्थी संकट बढ़ा और लीबिया में अराजकता फैली।

ईरान ने क्या सबक सीखे?

मरंडी का कहना है कि 1979 की इस्लामी क्रांति के बाद से, ईरानियों को अमेरिका, उसके सहयोगियों और आश्रित शासनों की शत्रुता झेलनी पड़ी है।
अमेरिका ने लगभग 47 वर्षों से ईरान के विरुद्ध प्रतिबंध लगा रखे हैं और ईरान-विरोधी गुटों का समर्थन किया है।

"ईरान ने अपनी रक्षा के लिए एक परियोजना शुरू की। उसने स्वदेशी तकनीक विकसित की। उसने ड्रोन और मिसाइल बनाने पर, तथा अपने ड्रोन और मिसाइलों की सुरक्षा के लिए भूमिगत अड्डे तैयार करने पर ध्यान केंद्रित किया," विशेषज्ञ ने टिप्पणी की।

ईरान के अपने अनुभव और दूसरों से मिले तकलीफ़देह सबकों ने उसकी रणनीति को आकार दिया है।
इसकी शक्ति का आधार हज़ारों वर्षों की वह अटूट विरासत है, जो इसे मात्र एक देश नहीं बल्कि एक सभ्यता-प्रधान राष्ट्र के रूप में प्रतिष्ठित करती है।
धार्मिक विचारधारा और परंपरा आक्रमणकारियों के विरुद्ध प्रतिरोध को प्रेरित करती है।

"मेरा मानना है कि इन तमाम कारकों के मेल से उपजे माहौल ने ईरान में विरोध की धार को और तेज़ कर दिया है," मरांडी ने निष्कर्ष निकाला।

Sputnik मान्यता
हिज़्बुल्लाह, ईरानी हमलों से इज़राइल पर दबाव, हौथिस शामिल हो सकते हैं: विशेषज्ञ
विचार-विमर्श करें