सरकारी प्रतिनिधि नलिंदा जयतिस्सा ने मंगलवार को कहा कि श्रीलंका ने ईंधन की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए रूस के साथ सरकारी स्तर पर बातचीत शुरू कर दी है।
प्रतिनिधि ने पत्रकारों को बताया कि श्रीलंका पहले रूस से तेल की आपूर्ति प्राप्त करने में असमर्थ था, लेकिन अब वह यह पता लगाने का प्रयास कर रहा है कि क्या अंतर-सरकारी समझौतों के माध्यम से ऐसा संभव है।
इसके अलावा, जयतिस्सा ने कहा कि श्रीलंका तेल आपूर्ति की पेशकश के लिए ईरान का आभारी है, लेकिन इसे स्वीकार करने के लिए उसके पास अपने टैंकर नहीं हैं।
गौरतलब है कि वैश्विक ईंधन आपूर्ति में आई बाधाओं के जवाब में, श्रीलंका ने रूसी तेल की खरीद को लेकर मार्च के दूसरे सप्ताह में श्रीलंका के विदेश मंत्री विजिता हेराथ ने श्रीलंका में रूसी राजदूत लेवान एस. ज़ागार्यान के साथ एक आपातकालीन बैठक की। इसके बाद रूसी राजदूत ने कहा कि जब भी ज़रूरत होगी, रूस श्रीलंका की सहायता के लिए तैयार रहेगा।
बता दें कि श्रीलंका अपनी ईंधन की सभी ज़रूरतों की पूर्ति आयात के माध्यम से करता है और वैश्विक आपूर्ति श्रृंखलाओं पर, विशेष रूप से मध्य पूर्व से जुड़ी श्रृंखलाओं पर अत्यधिक निर्भर रहता है।