भारत-रूस संबंध
मॉसको-दिल्ली रिश्तों की दैनिक सूचना। चिरस्थायी संबंधों को गहराई से देखें!

दिल्ली में भारत-रूस की बड़ी रणनीतिक बैठक का आयोजन

भारत और रूस के बीच विदेश मंत्रालय परामर्श वार्ता का आयोजन सोमवार को नई दिल्ली में हुआ जिसमें भारत के विदेश सचिव विक्रम मिस्री और रूस के उप विदेश मंत्री आंद्रेई रुडेंको के बीच मुलाकात हुई।
Sputnik
दोनों पक्षों ने विशेष रणनीतिक साझेदारी के पूरे दायर की समीक्षा करते हुए आपसी फायदे के द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर अपने विचार साझा किए।
इसके अलावा रूस के उप विदेश मंत्री आंद्रेई रुडेंको ने भारत के विदेश मंत्री जयशंकर से भी मुलाकात की, इसके बाद भारत के विदेश मंत्री ने बैठक के बारे में जानकारी देते हुए बताते हुए लिखा कि दोनों पक्षों ने सहयोग आगे बढ़ाने के बारे में बात की।

जयशंकर ने लिखा, "उप विदेश मंत्री एंड्री रुडेंको से मिलकर अच्छा लगा। हमारे बड़े पैमाने पर सहयोग को आगे बढ़ाने के बारे में बात की। साथ ही, क्षेत्रीय और वैश्विक विकास पर भी बात की।"
विचार-विमर्श करें