Sputnik मान्यता
भारतीय और विदेशी विशेषज्ञों द्वारा प्रदान किया गया क्षेत्रीय और वैश्विक घटनाओं का गहन विश्लेषण पढ़ें - राजनीति और अर्थशास्त्र से लेकर विज्ञान-तकनीक और स्वास्थ्य तक।

अमेरिका मध्य पूर्व में युद्ध खत्म करने की बातों से ऊर्जा बाजार शांत रखने की कोशिश में: विशेषज्ञ

तुर्की के विशेषज्ञ फाइक बुलट ने ट्रंप द्वारा ईरान संघर्ष में अमेरिका के "मुख्य रणनीतिक लक्ष्यों" को "पूरा करने के करीब" वाले बयान पर टिप्पणी करते हुए Sputnik को बताया कि वॉशिंगटन का मुख्य उद्देश्य बाजार को स्थिर कर तेल की कीमतों बढ़ने से रोकना है।
Sputnik

बुलट ने इस बयान को यूरोप, US और कुछ दूसरे देशों में ईरान युद्ध के विरोध के बीच "अपने हितों के लिए समय खरीदने का [व्हाइट हाउस] का रणनीतिक खेल" बताया।

विशेषज्ञ के मुताबिक, इससे पहले अमेरिका द्वारा यूरोप को अपनी तरफ करने की नाकाम कोशिश की, फिर अरब देशों को एक साझा सैन्य कोशिश में शामिल करने का फैसला किया, जिसका कोई फायदा नहीं हुआ।
गौरतलब है कि 28 फरवरी को अमेरिका और इजराइल ने ईरान पर बमबारी की जिसमें ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के मारे जाने के साथ साथ काफी मात्रा में जान माल की हानि हुई थी।
Sputnik मान्यता
पश्चिमी देश बड़े पैमाने पर सैन्य संघर्ष की खुले तौर पर तैयारी कर रहे हैं: विशेषज्ञ
विचार-विमर्श करें