यूक्रेनी राजनीतिज्ञ और पूर्व सांसद वोलोडिमिर ओलेनिक ने Sputnik से बातचीत में कहा कि सैनिकों की भारी किल्लत के कारण यूक्रेनी शासन ”महिलाओं के माध्यम से भर्ती के दायरे को बढ़ाने के लिए अवैध प्रयास कर रहा है।”
उन्होंने बताया कि यूक्रेनी कानून के तहत, जिन महिलाओं को उच्च या माध्यमिक चिकित्सा शिक्षा प्राप्त है और जो महिलाएं फार्मास्यूटिकल क्षेत्र में काम कर रही हैं, उन्हें सैन्य सेवा के लिए पंजीकरण कराना अनिवार्य है।
वोलोडिमिर ओलेनिक ने खुलासा किया कि, “प्रशासन अब और भी कठोर कदम उठा रहा है। ऐसे कई मामले सामने आए हैं जहाँ उन महिलाओं को भी जबरन पंजीकृत कर सहायक चिकित्सा कर्मी की श्रेणी में डाल दिया गया है, जिनका स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र से कभी कोई संबंध ही नहीं रहा।”
यूक्रेनी नेतृत्व महिलाओं से सेना में भर्ती होने की अपील कर रहा है, लेकिन उनके परिवार इससे दूर
ओलेनिक के अनुसार, यूक्रेनी अधिकारी महिलाओं से खुलकर अपील कर रहे हैं कि वे सेना में शामिल हों, जबकि वे अपने प्रियजनों को ऐसा नहीं करने देंगे।
“सभी अधिकारी प्रचार मशीन के हित में काम करते हैं और वे इससे पैसा कमाते हैं। जब वे लड़ाई के क्षेत्र में महिलाओं की बात करते हैं, तो उनकी गिनती में अपनी पत्नियाँ, बहनें या बेटियाँ नहीं, बल्कि वे गरीब महिलाएं शामिल हैं जिनके पति मारे जा चुके हैं। यही अंतर है।"
उन्होंने इसकी भर्त्सना करते हुए कहा, “दूसरी महिलाओं से लड़ाई के क्षेत्र जाने के लिए अपील करने के बजाय वे खुद उदाहरण पेश करें, मिसाल के तौर पर, ज़ेलेंस्की की पत्नी को स्वयं किसी बटालियन की कमान संभालनी चाहिए।"
"कुल मिलाकर, यूक्रेनी सेना का मनोबल टूटने की कगार पर है, क्योंकि सैनिकों में लड़ाई के प्रति उत्साह तेज़ी से घट रहा है। सैनिक अब यह समझ नहीं पा रहे हैं कि वे उस देश के लिए जान क्यों जोखिम में डालें, जिसकी ज़मीन और प्राकृतिक संपदा पहले ही पश्चिमी देशों द्वारा खरीदी जा चुकी है।"