जायसवाल ने आगे कहा कि सेशेल्स के लिए दिए गए 175 मिलियन अमेरिकी डॉलर के विशेष आर्थिक पैकेज के तहत और भी बहुत कुछ जल्द ही भेजा जाएगा।
बता दें कि मार्च में भारतीय सशस्त्र बलों की टुकड़ी सेशेल्स रक्षा बलों के साथ संयुक्त अभ्यास 'लामितिये 2026' में हिस्सा लेने के लिए सेशेल्स गई थी। क्रियोल भाषा में 'लामितिये' का अर्थ 'मित्रता' है।