रूस की खबरें

रूस में चेचन रिपब्लिक ऑफ़ इचकेरिया को आतंकवादी संगठन घोषित कर लगाया गया प्रतिबंध

रूसी संघीय सुरक्षा सेवा (FSB) ने मंगलवार को कहा कि चेचन रिपब्लिक ऑफ़ इचकरिया और इसकी 14 यूरोपीय देशों में 29 शाखाओं को एक कोर्ट के फैसले के बाद आतंकवादी संगठन घोषित करने के साथ साथ रूस में इस पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।
Sputnik

FSB ने एक बयान में कहा, "रूसी संघीय सुरक्षा सेवा (FSB) द्वारा रूसी संघ के महाधिवक्ता कार्यालय के साथ मिलकर इकट्ठा किए गए सबूतों के आधार पर चेचन गणतंत्र के ग्रोज्नी में शेख-मंसूर जिला न्यायालय ने एक फैसला सुनाया जिसमें चेचन रिपब्लिक ऑफ़ इचकेरिया (CRI) और 14 यूरोपीय देशों में इसकी 29 शाखाओं को आतंकवादी संगठन घोषित किया गया है और रूस में उनकी गतिविधियों पर प्रतिबंध लगाया गया है।"

FSB ने बताया कि CRI* के सदस्यों ने बेलगोरोद और कुर्स्क इलाकों में तोड़फोड़ और आतंकवादी हमलों में हिस्सा लिया है, जिसमें रूसी सेना के लोगों के साथ आम लोग मारे गए थे।
रिपब्लिक ऑफ़ इचकेरिया की स्थापना वर्ष 1991 में चेचन गणराज्य में हुई थी। नवंबर 2007 से इसका नेतृत्व अखमेद ज़कायेव ने किया है, जो आतंकी अपराधों के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर वांछित है और यूनाइटेड किंगडम में छिपा हुआ है।
*रूस में प्रतिबंधित एक आतंकवादी संगठन
यूक्रेन संकट
यूक्रेन बातचीत अभी रुकी हुई है, US के पास अभी बहुत सारे दूसरे काम हैं: क्रेमलिन
विचार-विमर्श करें