विश्व
खबरें ठंडे होने से पहले इन्हें पढ़िए, जानिए और इनका आनंद लीजिए। देश और विदेश की गरमा गरम तड़कती फड़कती खबरें Sputnik पर प्राप्त करें!

ईरान के ख़िलाफ़ अमरीकी हमलों पर ट्रम्प ने दो हफ्ते की रोक का ऐलान किया

40 दिन से अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच चल रहे युद्ध को दो हफ्ते के लिए विराम लगाया गया है और इस दौरान दोनों पक्षों के नेता इस युद्ध को खत्म करने के लिए बातचीत करेंगे।
Sputnik
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने राजनयिक संपर्क का हवाला देते हुए कहा कि वह ईरान पर योजना के अनुसार किए गए हमलों को दो हफ्ते के लिए रोकने जा रहे हैं।
ट्रम्प ने कहा, “मैं दो हफ़्ते के लिए ईरान पर बमबारी और हमले को रोकने के लिए सहमत हूँ।”
इस ऐलान के बाद इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के कार्यालय ने भी पुष्टि करते हुए बताया कि इजरायल, ईरान पर हमले रोकने के अमेरिकी फैसले का समर्थन करता है।
ट्रंप के मुताबिक, यह फैसला पाकिस्तान के नेतृत्व के साथ बातचीत के बाद लिया गया है और इस समझौते का आधार होर्मुज स्ट्रेट को फिर से खोलना है।
उन्होंने आगे कहा कि बातचीत “बहुत आगे बढ़ चुकी है,” जो लंबे समय की शांति के लिए एक संभावित समझौते की ओर इशारा है।
इससे पहले अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रम्प ने ईरानी सभ्यता को खत्म करने की चेतावनी जारी की थी।
गौरतलब है कि 28 फरवरी को अमेरिका और इजरायल ने ईरान पर हमला किया था, जिसमें ईरान के सर्वोच्च नेता की मौत के साथ काफी मात्रा में जान माल की हानि हुई थी। इस हमले का जवाब देते हुए ईरान ने इजराइल के साथ-साथ मध्य पूर्व में मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया था।
विश्व
US, ईरान और मध्यस्थों के बीच 45 दिन के संभावित युद्ध विराम की शर्तों पर चर्चा: रिपोर्ट्स
विचार-विमर्श करें