राजनीति
भारत की सबसे ताज़ा खबरें और वायरल कहानियाँ प्राप्त करें जो राष्ट्रीय घटनाओं और स्थानीय ट्रेंड्स पर आधारित हैं।

भारत की मदद से श्रीलंका में उत्तरी लाइन पर ट्रेन सेवा फिर से शुरू

श्रीलंका में चक्रवात दितवाह से प्रभावित उत्तरी रेलवे लाइन पर कोलंबो फोर्ट और कांकेसंतुराई के बीच ट्रेन सेवाएं गुरुवार से फिर से शुरू हो गई हैं।
Sputnik
चक्रवात दितवाह से हुए नुकसान के बाद रेलवे को तुरंत ठीक करने की ज़रूरत थी, जो प्रभावित इलाकों में यात्रियों के आने-जाने, ज़रूरी सेवाओं और लॉजिस्टिक्स के लिए बहुत ज़रूरी था।
इस मामले में 5 मिलियन डॉलर के भारतीय अनुदान के तहत श्रीलंका की उत्तरी रेलवे लाइन के जीर्णोद्धार का कार्य का संपन्न हुआ।
दरअसल यह परियोजना भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर की श्रीलंका यात्रा के दौरान घोषित 450 मिलियन अमेरिकी डॉलर के भारतीय पुनर्निर्माण और पुनर्वास पैकेज के हिस्से के तौर पर 5 मिलियन अमेरिकी डॉलर के ग्रांट के तहत प्रभावित हिस्सों को ठीक करने के बाद शुरू हो पाई है।
श्रीलंका रेलवे के अनुसार, सिंहली और तमिल नव वर्ष के लिए शेड्यूल में कई और ट्रेनें जोड़ी गई हैं।
राजनीति
भारत ने चक्रवात प्रभावित श्रीलंका के पुनर्निर्माण के लिए 450 मिलियन डॉलर के पैकेज का प्रस्ताव दिया
विचार-विमर्श करें