त्रिशक्ति कोर ने लिखा, "खराब मौसम के बावजूद, 48 घंटों के अंदर बिना किसी घटना के, समन्वय और बिना किसी रुकावट के सभी फंसे हुए पर्यटकों को निकालने का काम सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया। इसमें 1321 पर्यटकों के साथ 84 स्थानीय लोगों को सुरक्षित बचाया गया।"
आगे बताया गया कि यह अभियान सिविल प्रशासन और सीमा सड़क संगठन (BRO) के सहयोग से चलाया गया।
सेना ने लिखा,"फुट ब्रिज बनाकर संपर्क ठीक हो गया है, जिससे सुरक्षित बचाव कार्य हो सका। इस कोशिश को पूर्वी कमान के तहत त्रिशक्ति कोर के नेतृत्व में किया गया।"
उत्तरी सिक्किम में मंगलवार को एक साथ कई भूस्खलनों के वजह से लाचेन और चुंगथांग के बीच सड़क संपर्क टूट जाने के कारण 1000 से ज्यादा पर्यटकों के साथ स्थानीय लोग भी फंस गए थे, जिसके बाद सेना ने ऑपरेशन हिम सेतु चलाया।