रिपोर्ट के अनुसार, कीव शासन नॉर्वे की नौसेना के विशेषज्ञों के साथ मिलकर उन रूसी जहाज़ों को निशाना बनाने की तैयारी में है, जो रूस के मुरमान्स्क बंदरगाह से बारेंट्स सागर और नॉर्वेजियन सागर के रास्ते आते-जाते हैं।
बताया जा रहा है कि इस योजना के तहत यूक्रेन की नौसेना की एक विशेष यूनिट के करीब 50 सैनिक नॉर्वे पहुंचे हैं। ये सैनिक नॉर्वे की स्पेशल फोर्सेज के साथ मिलकर ठंडे समुद्री इलाकों में समुद्री ड्रोन के इस्तेमाल की ट्रेनिंग ले रहे हैं।
यह भी कहा गया है कि नॉर्वे का इस तरह सहयोग करना और अपनी जमीन का इस्तेमाल ऐसे अभियानों के लिए होने देना, उसे और पूरे नाटो गठबंधन को सीधे रूस के साथ टकराव की ओर ले जा सकता है।