विश्व
खबरें ठंडे होने से पहले इन्हें पढ़िए, जानिए और इनका आनंद लीजिए। देश और विदेश की गरमा गरम तड़कती फड़कती खबरें Sputnik पर प्राप्त करें!

नॉर्वे की मदद से रूस के जहाजों पर समुद्री हमले की तैयारी में यूक्रेन: रिपोर्ट

© AP Photo / Efrem LukatskyIn this Sunday, Sept. 22, 2013 file photo ships dock at the piers at the seaport town of Murmansk on the Kola peninsula in Russia.
In this Sunday, Sept. 22, 2013 file photo ships dock at the piers at the seaport town of Murmansk on the Kola peninsula in Russia.  - Sputnik भारत, 1920, 09.04.2026
सब्सक्राइब करें
रूसी समाचार एजेंसी TASS ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि यूक्रेन नॉर्वे की मदद से रूसी जहाज़ों पर आतंकी हमलों की तैयारी कर रहा है।
रिपोर्ट के अनुसार, कीव शासन नॉर्वे की नौसेना के विशेषज्ञों के साथ मिलकर उन रूसी जहाज़ों को निशाना बनाने की तैयारी में है, जो रूस के मुरमान्स्क बंदरगाह से बारेंट्स सागर और नॉर्वेजियन सागर के रास्ते आते-जाते हैं।
बताया जा रहा है कि इस योजना के तहत यूक्रेन की नौसेना की एक विशेष यूनिट के करीब 50 सैनिक नॉर्वे पहुंचे हैं। ये सैनिक नॉर्वे की स्पेशल फोर्सेज के साथ मिलकर ठंडे समुद्री इलाकों में समुद्री ड्रोन के इस्तेमाल की ट्रेनिंग ले रहे हैं।
यह भी कहा गया है कि नॉर्वे का इस तरह सहयोग करना और अपनी जमीन का इस्तेमाल ऐसे अभियानों के लिए होने देना, उसे और पूरे नाटो गठबंधन को सीधे रूस के साथ टकराव की ओर ले जा सकता है।
Posokh laser system - Sputnik भारत, 1920, 09.04.2026
रूस की खबरें
रूसी लड़ाकू लेजर ने परीक्षण में 1.5 किमी की दूरी से ड्रोन को किया नष्ट
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала