मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि 10 अप्रैल की रात 8 बजे से 11 अप्रैल की सुबह 7 बजे तक एयर डिफेंस सिस्टम ने क्रास्नोदार क्षेत्र, क्रीमिया, बेलगोरोद, ब्रायंस्क, रोस्तोव, कालुगा और कुर्स्क क्षेत्रों के ऊपर उड़ रहे यूक्रेनी ड्रोन को इंटरसेप्ट कर नष्ट कर दिया।
इसके अलावा आज़ोव सागर और काला सागर के ऊपर भी ड्रोन गिराए गए।
रूसी रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, सभी ड्रोन को उनके लक्ष्य तक पहुंचने से पहले ही मार गिराया गया।
इससे एक दिन पहले भी रूस ने बताया था कि उसकी वायु रक्षा प्रणाली ने रातभर में यूक्रेन के 151 ड्रोन नष्ट किए थे।