विश्व
खबरें ठंडे होने से पहले इन्हें पढ़िए, जानिए और इनका आनंद लीजिए। देश और विदेश की गरमा गरम तड़कती फड़कती खबरें Sputnik पर प्राप्त करें!

पुतिन ने ईरानी राष्ट्रपति पेज़ेशकियन के साथ टेलीफोन पर बात की

क्रेमलिन की प्रेस सेवा ने बताया कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने इस्लामिक गणराज्य ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेशकियन के साथ टेलीफोन पर बातचीत की है।
Sputnik
पुतिन ने ज़ोर दिया कि रूस इस संघर्ष का राजनीतिक और कूटनीतिक समाधान खोजने में ईरान की मदद करने के लिए तैयार है।
क्रेमलिन ने इस बातचीत का ब्योरा दिया:
पेज़ेशकियन ने इस्लामाबाद में हुई ईरान-अमेरिका वार्ता के परिणामों का मूल्यांकन किया।
पेज़ेशकियन ने ईरान प्रति रूस के सैद्धांतिक रुख के लिए आभार व्यक्त किया और मानवीय सहायता प्रदान करने के लिए राष्ट्रपति पुतिन को धन्यवाद दिया।
पेज़ेशकियन ने पुतिन और रूस के सभी ऑर्थोडॉक्स ईसाइयों को ईस्टर की बधाई दी।
पुतिन और पेज़ेशकियन ने पुष्टि की कि वे रूस और ईरान के बीच मैत्रीपूर्ण संबंधों को व्यापक रूप से और मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
विश्व
होर्मुज़ जलडमरूमध्य समेत 2-3 खास मुद्दों पर बातचीत नाकाम रही: ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता
विचार-विमर्श करें