क्रेमलिन की वेबसाइट पर जारी बधाई संदेश में उन्होंने कहा, "मैं ऑर्थोडॉक्स ईसाइयों और रूस के सभी नागरिकों को ईस्टर (यीशु मसीह के पुनरुत्थान) के पावन अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं देता हूँ।"
राष्ट्रपति ने रेखांकित किया कि ईस्टर का पर्व लाखों लोगों के दिलों को प्यार, अच्छाई और न्याय की जीत के विश्वास से भर देता है। यह पर्व सदियों पुरानी परंपराओं, पक्के आध्यात्मिक और नैतिक मूल्यों और आदर्शों के माध्यम से लोगों को एकजुट करता है।
राष्ट्रपति पुतिन ने कहा कि रूस की संस्कृति और परंपराओं को बचाने में ऑर्थोडॉक्स चर्च और अन्य ईसाई संप्रदायों का बड़ा हाथ है। उन्होंने कहा कि ये संस्थाएं परिवार के सुदृढ़ीकरण और अगली पीढ़ी को अच्छे संस्कार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
इस वर्ष ऑर्थोडॉक्स ईस्टर 12 अप्रैल को मनाया जा रहा है।