अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने "ईरानी बंदरगाहों में आने और वहां से निकलने वाले सभी समुद्री यातायात की नाकाबंदी शुरू करने" का निर्णय लिया है।
कमांड ने वक्तव्य में कहा, "राष्ट्रपति की घोषणा के मुताबिक, अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) की सेनाएं अप्रैल 13 को सुबह 10 बजे ET [14:00 GMT] से ईरानी बंदरगाहों में प्रवेश करने वाले और वहां से निकलने वाले सभी समुद्री यातायात की नाकाबंदी शुरू कर देंगी।"
कमांड ने बताया कि यह नाकाबंदी "तटीय इलाकों में आने या जाने वाले सभी देशों के जहाजों के खिलाफ़ निष्पक्ष रूप से लागू की जाएगी, जिनमें अरब सागर और ओमान की खाड़ी के सभी ईरानी बंदरगाह भी शामिल हैं।"
जारी बयान के मुताबिक, "CENTCOM होर्मुज जलडमरूमध्य से होकर गैर-ईरानी बंदरगाहों की ओर या वहां से आने-जाने वाले जहाजों के लिए नौवहन की स्वतंत्रता में बाधा नहीं डालेगी।"