यूक्रेन संकट
मास्को ने डोनबास के लोगों को, खास तौर पर रूसी बोलनेवाली आबादी को, कीव के नित्य हमलों से बचाने के लिए फरवरी 2022 को विशेष सैन्य अभियान शुरू किया था।

मास्को में स्कूटर पर बम लगाने के आरोप में तीन लोग रूसी सुरक्षा बलों की हिरासत में: FSB

रूसी सुरक्षा बलों (FSB) ने मास्को में एक वरिष्ठ "कानून प्रवर्तन अधिकारी" की हत्या के उद्देश्य से एक इलेक्ट्रिक स्कूटर पर बम लगाने के आरोप में तीन लोगों को हिरासत में लिया।
Sputnik
इससे पहले FSB ने स्कूटर की बैट्री के रूप में छिपा कर लगाए गए 1.5 किलोग्राम विस्फोटक को ज़ब्त करके हमले को नाकाम कर दिया था।

हिरासत में लिए गए लोगों में एक यूक्रेन का नागरिक है जो यूक्रेनी सेना में कार्यरत है, जिसने रूसी सैना के खिलाफ़ सैन्य अभियान में भाग लिया था। इस यूक्रेनी सैनिक को यूक्रेनी सुरक्षा बलों ने 2025 में भर्ती कर जासूसी करने और एक सर्विसमैन की हत्या के लिए मास्को भेजा था। इसी ने विस्फोटक को बना कर लगाया था।

आरोपियों में दूसरा मोल्दोवन नागरिक है, जिसे 2025 में चिसीनाउ में यूक्रेन की खुफिया सेवा ने भर्ती कर मास्को भेजा। उसका मिशन जासूसी करना था। हमले की कोशिश में वह पहले से व्यापार केंद्र पहुँच गया और उसने विस्फोट के समय के बारे में बताने के लिए वीडियो निगरानी की व्यवस्था की।

तीसरा व्यक्ति एक रूसी नागरिक है जिसे यूक्रेनी सुरक्षा बलों ने उस इलाके की फिल्म बनाने के लिए पैसे दिए थे ताकि यह साफ़ हो सके कि इलेक्ट्रिक स्कूटर को कहाँ पार्क करना है।
रूस की खबरें
मॉस्को में बड़े सुरक्षा अधिकारी पर हमले की साजिश नाकाम, FSB का दावा
विचार-विमर्श करें