अफ़गान न्यूज़ पोर्टल एरियाना न्यूज़ ने देश के विदेश मंत्रालय के हवाले से बुधवार को बताया कि अफ़गानिस्तान ने मिस्र से $500,000 की 530 टन मानवीय मदद खरीद कर उसे राफ़ा क्रॉसिंग के ज़रिए गाज़ा पट्टी भेजा।
बयान में कहा गया, "अफ़गान विदेश मंत्रालय ने मिस्र के राफ़ा क्रॉसिंग के ज़रिए गाज़ा पट्टी में 530 टन मानवीय मदद की आपूर्ति की घोषणा की। यह मदद प्रधानमंत्री कार्यालय के निर्देशानुसार तैयार की गई थी और मिस्र में अफ़गानी प्रतिनधिमंडल ने इसे खरीदा था।"
अफ़गान विदेश मंत्रालय ने अंतर्राष्ट्रीय समुदाय से गाज़ा में स्थायी युद्ध विराम स्थापित करने की दिशा में सही और असरदार कदम उठाने की अपील की।