यूक्रेन संकट
मास्को ने डोनबास के लोगों को, खास तौर पर रूसी बोलनेवाली आबादी को, कीव के नित्य हमलों से बचाने के लिए फरवरी 2022 को विशेष सैन्य अभियान शुरू किया था।

यूरोप में यूक्रेन को शामिल करते हुए नए सैन्य गठबंधन पर चर्चा: लावरोव

यूरोप में इन दिनों एक नए सैन्य गठबंधन के गठन को लेकर चर्चा तेज हो गई है। रूस के विदेश सर्गेई लावरोव ने शनिवार को कहा कि इस संभावित गठबंधन में यूरोपीय संघ, तुर्की, ब्रिटेन और यूक्रेन को शामिल किया जा सकता है।
Sputnik

अंताल्या कूटनीतिक फोरम के विशेष सत्र में बोलते हुए लावरोव ने कहा, "वर्तमान में एक नई अवधारणा पर व्यापक रूप से चर्चा हो रही है। ऐसा माना जा रहा है कि अमेरिका यूरोपीय सुरक्षा का वित्तपोषण करने से इनकार करके रूस के साथ समझौता करना और इसके बाद चीन के खिलाफ दीर्घकालिक मुकाबले पर ध्यान केंद्रित करना चाहता है।"

लावरोव ने कहा कि इसके विकल्प के तौर पर एक नए सैन्य ब्लॉक के निर्माण करने का प्रस्ताव रखा जा रहा है, जिसमें यूरोपीय संघ, तुर्की, ब्रिटेन और यूक्रेन शामिल होंगे।
लावरोव ने साथ ही चेतावनी दी कि नया गठबंधन बने तो वह भी आक्रामक ही होगा, खासकर यूरोपीय संघ और NATO के वर्तमान नेतृत्व को देखते हुए।
गौरतलब है कि अंताल्या कूटनीतिक फोरम का पांचवां संस्करण 17 से 19 अप्रैल तक आयोजित किया जा रहा है।
रूस की खबरें
नाटो बेहतरीन स्थिति में नहीं है, रूस गठबंधन के मामलों में हस्तक्षेप नहीं करता: लावरोव
विचार-विमर्श करें