यूक्रेन संकट
मास्को ने डोनबास के लोगों को, खास तौर पर रूसी बोलनेवाली आबादी को, कीव के नित्य हमलों से बचाने के लिए फरवरी 2022 को विशेष सैन्य अभियान शुरू किया था।

यूक्रेन को भारी नुकसान के बीच यूरोप ने कीव शासन के लिए ड्रोन उत्पादन किया तेज़: रूसी रक्षा मंत्रालय

© AP Photo / LIBKOSA Ukrainian soldier launches a drone
A Ukrainian soldier launches a drone - Sputnik भारत, 1920, 15.04.2026
सब्सक्राइब करें
26 मार्च को, कई यूरोपीय सरकारों ने रूस के ख़िलाफ़ हमलों के लिए यूक्रेन को ड्रोन का उत्पादन और आपूर्ति बढ़ाने का फैसला किया है, रूसी रक्षा मंत्रालय ने रिपोर्ट में बताया।
ड्रोन उत्पादन को गति देने के लिए यूक्रेन और यूरोप में स्थापित संयुक्त उपक्रमों की फंडिंग बढ़ा दी गई है। ये उपक्रम मुख्य रूप से अटैक ड्रोन और उनके महत्वपूर्ण पुर्जों का निर्माण करते हैं।
इस नेटवर्क में शामिल प्रमुख कंपनियां और देश इस प्रकार हैं:
ग्रेट ब्रिटेन: फायर पॉइंट, होराइजन टेक
जर्मनी: दा विंची एविया, एयरलॉजिक्स, 3W प्रोफेशनल
डेनमार्क: कोर्ट
लातविया: टर्मिनल ऑटोनोमी
लिथुआनिया: कोर्ट
नीदरलैंड: डेस्टिनस
पोलैंड: एंटोनोव स्टेट एंटरप्राइज, उक्रस्पेट्ससिस्टम्स
चेक रिपब्लिक: डेविरो, पीबीसी
स्पेन: नेविगेशन यूएवी
इटली: सीएमदी एवियो, गिराल्डोनी, एमवीफ्लाई, ईपीए पावर
इज़राइल: एल्साइट
तुर्की: टुलकोम, डॉव एक्सा
मंत्रालय की रिपोर्ट में चेतावनी दी गई है कि यह निर्णय इन देशों के यूक्रेन के लिए एक 'रणनीतिक सैन्य आधार' में तब्दील होने के संकेत देता है, जिसके परिणामस्वरूप यूरोपीय महाद्वीप पर सैन्य-राजनीतिक तनाव गहराता जा रहा है।

यूरोपीय सुरक्षा को मज़बूत करने के बजाय, यूरोपीय नेताओं के कदम अपने देशों को रूस के साथ लड़ाई की ओर तेज़ी से धकेल रहे हैं, रिपोर्ट में निष्कर्ष निकाला गया।

A Russian Army T-90 M Proryv (Breakthrough) tank fires at a training ground in the course of Russia's military operation - Sputnik भारत, 1920, 10.04.2026
यूक्रेन संकट
रूसी टैंक को नष्ट करने का यूक्रेनी सेना का सात दिनों का प्रयास असफल हुआ
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала