इस दौरान राष्ट्रपति ली और प्रधानमंत्री मोदी के बीच द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत बनाने पर बातचीत होगी। खास तौर पर शिपबिल्डिंग, व्यापार, निवेश, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), सेमीकंडक्टर और नई उभरती तकनीकों पर फोकस रहेगा।
इसके अलावा सांस्कृतिक सहयोग बढ़ाने पर भी चर्चा होने की उम्मीद है। दोनों नेता क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी अपने विचार साझा करेंगे।
अपने दौरे के दौरान राष्ट्रपति ली भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और विदेश मंत्री एस. जयशंकर से भी मुलाकात करेंगे।
यह राष्ट्रपति ली की भारत की पहली यात्रा है। उनके साथ प्रथम महिला किम हेआ क्यंग और एक उच्चस्तरीय राजनीतिक व कारोबारी प्रतिनिधिमंडल भी आ रहा है, जिसका मकसद दोनों देशों के बीच व्यापारिक संबंधों को और मजबूत करना है।