https://hindi.sputniknews.in/20260419/dkshin-koriiyaa-ke-riaashtrpti-kaa-bhaarit-dauriaa-aaj-se-3-din-rihenge-desh-men-10774315.html
दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति का भारत दौरा आज से, 3 दिन रहेंगे देश में
दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति का भारत दौरा आज से, 3 दिन रहेंगे देश में
Sputnik भारत
दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जे म्युंग आज से भारत के तीन दिवसीय राजकीय दौरे पर आ रहे हैं। यह दौरा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर हो रहा है।
2026-04-19T11:20+0530
2026-04-19T11:20+0530
2026-04-19T11:20+0530
विश्व
भारत
दक्षिण कोरिया
द्विपक्षीय रिश्ते
https://cdn1.img.sputniknews.in/img/07ea/04/13/10774158_0:274:3072:2002_1920x0_80_0_0_e48dd3b00697c8e960286a74e49659dc.jpg
इस दौरान राष्ट्रपति ली और प्रधानमंत्री मोदी के बीच द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत बनाने पर बातचीत होगी। खास तौर पर शिपबिल्डिंग, व्यापार, निवेश, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), सेमीकंडक्टर और नई उभरती तकनीकों पर फोकस रहेगा। इसके अलावा सांस्कृतिक सहयोग बढ़ाने पर भी चर्चा होने की उम्मीद है। दोनों नेता क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी अपने विचार साझा करेंगे। अपने दौरे के दौरान राष्ट्रपति ली भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और विदेश मंत्री एस. जयशंकर से भी मुलाकात करेंगे। यह राष्ट्रपति ली की भारत की पहली यात्रा है। उनके साथ प्रथम महिला किम हेआ क्यंग और एक उच्चस्तरीय राजनीतिक व कारोबारी प्रतिनिधिमंडल भी आ रहा है, जिसका मकसद दोनों देशों के बीच व्यापारिक संबंधों को और मजबूत करना है।
https://hindi.sputniknews.in/20260324/uttri-koriiyaa-apnaa-primaanu-drijaa-nhiin-chodegaa-kim-jong-un-kaa-skht-sndesh-10665240.html
भारत
दक्षिण कोरिया
Sputnik भारत
feedback.hindi@sputniknews.com
+74956456601
MIA „Rossiya Segodnya“
2026
Sputnik भारत
feedback.hindi@sputniknews.com
+74956456601
MIA „Rossiya Segodnya“
खबरें
hi_IN
Sputnik भारत
feedback.hindi@sputniknews.com
+74956456601
MIA „Rossiya Segodnya“
https://cdn1.img.sputniknews.in/img/07ea/04/13/10774158_148:0:2879:2048_1920x0_80_0_0_bd62b11495f6a5a2fcd811ba15274e79.jpgSputnik भारत
feedback.hindi@sputniknews.com
+74956456601
MIA „Rossiya Segodnya“
दक्षिण कोरिया, भारत, ली जे म्युंग का दौरा, द्विपक्षीय संबंध
दक्षिण कोरिया, भारत, ली जे म्युंग का दौरा, द्विपक्षीय संबंध
दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति का भारत दौरा आज से, 3 दिन रहेंगे देश में
दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जे म्युंग आज से भारत के तीन दिवसीय राजकीय दौरे पर आ रहे हैं। यह दौरा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर हो रहा है।
इस दौरान राष्ट्रपति ली और प्रधानमंत्री मोदी के बीच द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत बनाने पर बातचीत होगी। खास तौर पर शिपबिल्डिंग, व्यापार, निवेश, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), सेमीकंडक्टर और नई उभरती तकनीकों पर फोकस रहेगा।
इसके अलावा सांस्कृतिक सहयोग बढ़ाने पर भी चर्चा होने की उम्मीद है। दोनों नेता क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी अपने विचार साझा करेंगे।
अपने दौरे के दौरान राष्ट्रपति ली भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और विदेश मंत्री एस. जयशंकर से भी मुलाकात करेंगे।
यह राष्ट्रपति ली की भारत की पहली यात्रा है। उनके साथ प्रथम महिला किम हेआ क्यंग और एक उच्चस्तरीय राजनीतिक व कारोबारी प्रतिनिधिमंडल भी आ रहा है, जिसका मकसद दोनों देशों के बीच व्यापारिक संबंधों को और मजबूत करना है।