"नागरिकों और बुनियादी ढांचों को निशाना बनाना अस्वीकार्य है। भारत UAE के साथ पूरी मज़बूती से खड़ा है और बातचीत तथा कूटनीति के माध्यम से सभी मुद्दों के शांतिपूर्ण समाधान के प्रति अपने समर्थन को दोहराता है", उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा।
आगे उन्होंने कहा, "क्षेत्र में शांति, स्थिरता और वैश्विक ऊर्जा सुरक्षा बनाए रखने के लिए होर्मुज स्ट्रेट से सुरक्षित और बिना रुकावट के नेविगेशन पक्का करना बहुत आवश्यक है।"
वहीं भारतीय विदेश मंत्रालय ने फुजैराह में हुए हमले को 'अस्वीकार्य' बताते हुए कहा कि भारत इस स्थिति से निपटने के लिए बातचीत और कूटनीति के पक्ष में खड़ा है।
दरअसल UAE की सेना ने सोमवार शाम को रॉकेट और ड्रोन हमलों को नाकाम कर दिया। फुजैराह के एक तेल क्षेत्र में आग लगने की खबर मिली।
ईरान ने हमले में किसी भी तरह की संलिप्तता से इनकार किया है।